संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार साहिबजादे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट संस्करण-4 का बुधवार को फाइनल खेला गया। इसमें एनएस बेदी क्लब को सात रन से हराकर ग्लैमरस क्लब विजेता बना। दोपहर बाद नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में ग्लैमरस क्लब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 132 रन बनाए। उस्मान ने सर्वाधिक 42 और दीपक ने 41 रन बनाए। 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एनएस बेदी क्लब की टीम 125 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच आयोजन समिति के प्रमुख गुरविंदर सिंह और दमनप्रीत सिंह की देखरेख में हुआ। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी खलील अहमद बांडे मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। गुरविंदर सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में 50 टीमों ने भाग लिया। संवाद