फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा की शिवान्या ने मतसोगी डो मार्शल आर्ट में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
-जम्मू विश्वविद्यालय में हुई प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सांबा की मंडी संगवाली की शिवान्या संब्याल ने मतसोगी डो मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। सपवाल स्थित निजी स्कूल की छात्रा शिवान्या ने अंडर-11 वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


20वीं राष्ट्रीय मत्सोगी डो प्रतियोगिता जम्मू विश्वविद्यालय में हुई। मतसोगी डो एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर ने मतसोगी डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले इसका आयोजन किया। इसमें देशभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच शिवान्या ने आत्मविश्वास से खेलकर स्वर्ण पदक जीता है। शिवान्या के पिता शेखर संब्याल ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। शिवान्या की इस सफलता के पीछे उसकी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन है। हमने हमेशा उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और आज उसका परिणाम सबके सामने है। उम्मीद है कि वह आगे भी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें