सांबा। सात मई के बाद भारत पाकिस्तान तनाव के बीच सांबा की थलोरा मंडी में नाइट क्रिकेट को स्थगित कर दिया गया था। हालात सामान्य होने के बाद टूर्नामेंट की शुरुआत फिर से की गई है। इसमें रैयां की टीम ने दौड़ा को हराकर मैच जीत लिया। वीरवार को देर शाम रैयां सीनियर्स और दौड़ा वारियर्स के बीच मैच खेला गया। स्थानीय युवा अंकित, शानू, वीरू, गोपी, चीकू, शिवदीप और वरुण ने बताया कि कई महीनों बाद सांबा में नाइट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। संवाद