अरनिया। जम्मू पुलिस के सिविक एक्शन प्रोग्राम (सीएपी) के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा से काकू-दे-कोठे गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में वाॅलीबाल टूर्नामेंट करवाया गया। फाइनल में बाबा कालीवीर क्लब काकू-दे-कोठे ने बाबा दीप सिंह क्लब सई को 2-1 से हराकर ट्रॉफी जीती। अरनिया, बिश्नाह, आरएस पुरा और मीरां साहिब क्षेत्रों की आठ टीमों ने भाग लिया। एसपी हेडक्वार्टर जम्मू इरशाद हुसैन राथर मुख्य अतिथि रहे। एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह, एसएचओ अरनिया दिलावर कुमार सहित अधिकारी मौजूद थे। तरेबा की सामाजिक कार्यकर्ता बलवीर कौर विशेष अतिथि रहीं।विजेता-उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व सामग्री भेंट की गई। एसपी ने कहा कि खेलों के जरिए युवाओं को नशे व सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का लक्ष्य है। स्थानीय युवाओं ने पुलिस की पहल की सराहना की। संवाद