राजोरी। सीआरपीएफ की 72 बटालियन के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बुधवार को राजोरी में वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों की कई टीमें इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ऐसी पहल सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के बीच विश्वास और संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को खेल में सक्रिय रूप से भाग लेने और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। संवाद