फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा प्रीमियर लीग : फाइनल में भिड़ेंगे हिल व्यू राजोरी व बाजाबाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाैशेरा। ब्रिगेडियर उस्मान प्रीमियर लीग 2025-26 के सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मैच हिल व्यू राजोरी बनाम सुंदरबनी हरिकेंस के बीच हुआ। इसमें राजोरी की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की कर ली जिसकी बाजाबाई की टीम के साथ खिताबी भिड़ंत होगी। राजोरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सुंदरबनी की टीम ने 13.5 ओवर में 10 ओवर में 63 रन बनाए। जवाब में राजोरी ने 13.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर 67 रन बनाकर मैच जीत लिया। राजोरी के शहजाद अहमद (कप्तान) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा सेमीफाइनल सिख क्रिकेट क्लब बनाम एफसीसी बाजाबाई के बीच खेला गया। सिख क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बाजाबाई ने 18 ओवर नाै विकेट गंवाकर में 129 रन बनाए। जवाब में सिख क्रिकेट क्लब की टीम 18 ओवर में 87/8 रन ही बना पाई। बाजाबाई 42 रन से मैच जीत गया। शमशेर सिंह को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह प्रतियोगिता दिन आपरेशन सद्भावना के तहत नोशेरा ब्रिगेड की लाम बटालियन करवा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें