श्रोत संवाद फोटो :- नौशेरा खेल मैदान मे खेलते खिलाडी फोटो :- खिलाड़ियों को पुरस्कार देते हुए
ऑपरेशन सद्भावना के तहत सेना करवा रही किक्रेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। कस्बे के खेल मैदान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत नौशेरा ब्रिगेड की लम बटालियन किक्रेट प्रतियोगिता करवा रही है। शुक्रवार को 24वां मैच पीर पंजाल रॉयल्स बनाम आसन वॉरियर्स के बिच खेला गया। इसमें पीर पंजाल की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की।
आसन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने करते हुए 15 ओवर में छह विकेट खोकर 115 रन बनाए। जवाब में पीर पंजाल की टीम ने 14.2 ओवर में छह विकेट खोकर 117 रन बना लिए। आसिफ मन्हास को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला राजोरी इलेवन बनाम गोल्डन टाइटंस के बीच खेला गया। राजोरी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 110 रन बनाए। जवाब में गोल्डन टाइटंस 14.5 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट हो गई। राजोरी इलेवन ने 18 रन से जीत दर्ज की। सोहेल खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।