फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्मान प्रीमियर लीग : सिख किक्रेट क्लब ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। ब्रिगेड की लाम बटालियन की ओर से ऑपरेशन सद्भावना के तहत करवाई जा रही उस्मान प्रीमियर लीग का मंगलवार को 17वां मैच नौशेरा खेल मैदान में खेला गया। मुकाबला सिख क्रिकेट क्लब बनाम राजपूत क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें सिख क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

राजपूत क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 15 ओवर में आठ विकेट गंवाकर कुल 115 रन बनाए। जवाब में सिख क्रिकेट क्लब ने 12.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर 116/ रन बनाकर मैच जीत लिया। बलविंदर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच पीर पंजाल रॉयल्स बनाम स्टेडियम क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें पीर पंजाल रॉयल्स ने 43 रन से जीत दर्ज की। आदिल मीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें