कोटरंका ज़ोन ने डॉ राज कुमार थापा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी जीती फोटो स्रोत संवाद
नौशेरा। नाैशेरा ब्रिगेड की लाम बटालियन की ओर से ऑपरेशन सद्भावना के तहत ब्रिगेडियर उस्मान प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। सोमवार को इसमें खेले गए 15वें मैच में आसन वॉरियर्स ने राजोरी बुल्स की टीम को मात दी। आसन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर नाै विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। जवाब में राजोरी बुल्स की टीम 14.5 ओवर में 83/9 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच आसन वॉरियर्स के युद्धवीर शर्मा को दिया गया जिन्होंने 28 रन बनाने के साथ तीन विकेट झटके। दिन का दूसरा मैच राजोरी इलेवन बनाम एफसीसी दरहाल के बीच खेला गया। इसमें राजोरी इलेवन ने जीत दर्ज की। संवाद