आरएस पुरा गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 वे शहीदी दिवस पर धार्मिक परिक्षा देते बच्चे स्रोत
आरएस पुरा। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में जिला गुरु तेग बहादुर सेवा सोसायटी ने सोमवार को धार्मिक परीक्षा करवाई। इसमें 750 बच्चों ने भाग लिया। इसके लिए सैनिक कॉलोनी, सिंबल मोड़, कल्याणा और सांबा में पांच केंद्र बनाए गए थे। सोसाइटी के मुख्य सेवादार कैप्टन तरसेम सिंह ने बताया कि इसका मकसद बच्चों को गुरबानी और सिख इतिहास के साथ जोड़ना है। बच्चे अपने धर्म के बारे में जानकर गुरुओं के बताए रास्ते पर चलकर सरबत के भले के लिए अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में परिणाम घोषित कर बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस माैके पर सोसायटी के सदस्य डॉ. कृपाल सिंह, बलदेव सिंह और कैप्टन मलकीन सिंह सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे। संवाद