नौशेरा। युवा सेवा एवं खेल विभाग जोन नौशेरा की ओर से वीरवार को अंडर-14 आयु वर्ग के लड़कों के क्रिकेट में अंतर क्षेत्रीय जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें नौशेरा और ख्वास ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ राजेश कुमार प्रभारी क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा अधिकारी नौशेरा ने किया। मुख्य अतिथि एसडीपीओ नौशेरा साहिल महाजन के साथ वली मोहम्मद (जेडपीईओ बलजरल्लान), सहायक आयोजन सचिव, अंतर क्षेत्रीय जिला स्तरीय टूर्नामेंट जिला राजोरी ने छात्रों को खेलों में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। वीरवार को पहला मैच जोन डंडेसर व नौशेरा के बीच खेला गया। नौशेरा ने पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में 57 रन बनाए। जोन डंडेसर ने मात्र 45 रन बनाए। जोन नौशेरा विजेता रहे। दूसरा मैच जोन लोअर हथल व जोन ख्वास के बीच खेला गया, जिसमें जोन ख्वास विजेता रहा। तीसरा मैच जोन ख्वास व जोन सुंदरबनी के बीच खेला गया। जोन ख्वास ने 10 ओवर में 70 रन बनाकर जोन सुंदरबनी से जीत हासिल की।