नौशेरा। युवा सेवा एवं खेल विभाग ने स्थानीय खेल मैदान में शुक्रवार को अंतर क्षेत्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रभारी राजेश कुमार की देखरेख में 32 छात्रों ने फुटबाल अंडर-14 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसमें नौशेरा बनाम राजोरी के बीच फुटबाल मैच खेला गया। इस दौरान राजोरी ने नौशेरा को 4-1 से पराजित कर जीत हासिल की। विभागीय अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अंतर जोन जिलास्तर मुकाबलों में क्रिकेट, हाॅकी, फुटबाॅल, बास्केटबॉल और हैंडबॉल के मैच भी करवाए जाएंगे। संवाद