- उज्बेकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिला प्रशासन ने युवा बॉक्सर यासिर को आर्थिक सहायता प्रदान की है। यासिर का उज्बेकिस्तान में होने जा रही अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है। यासिर ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। वर्तमान में यासिर अपने परिवार के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम राजोरी के पास स्थित आईटीआई भवन में रह रहे हैं। मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ खालिद नजीब खान के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग ने भी युवा बॉक्सर को आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता डीसी अभिषेक शर्मा, एसएसपी गौरव सिकारवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अब्दुल रहीम तथा वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन डॉ. शाह रियाज अहमद चौधरी की उपस्थिति में प्रदान की गई।