फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रास्ता नाले में तब्दील, कब बहेगी विकास की बयार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। कालाकोट उपमंडल के तरयाठ क्षेत्र में श्रीराम मंदिर का मुख्य मार्ग नाले में तब्दील हो चुका है। यह न केवल मंदिर तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है बल्कि आसपास के कई गांवों और स्कूल को भी जोड़ता है। लंबे समय से ग्रामीण विकास की राह ताक रहे हैं।
ग्रामीण साहिल सिंह, राज सिंह, दिनेश कुमार आदि के अनुसार रास्ता पूरी तरह से टूट चुका है। जगह-जगह पत्थर निकले हैं। गंदगी व जलभराव से हालात और भी गंभीर हो गए हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि हर दिन बच्चों को इस रास्ते से भेजते समय डर लगता है। विभाग अनदेखी कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कागजों में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं और स्मार्ट सिटी जैसे सब्जबाग दिखाए जाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। मार्ग की स्थिति यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर विकास के ये दावे कहां तक सही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग की तत्काल मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें