- कबड्डी के फाइनल मुकाबले में मोगला स्कूल के लड़कों ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जोन मोगला में अंडर-17 लड़कों की अंतर-विद्यालय जोनल स्तरीय प्रतियोगिताएं करवा रहा है। वीरवार को दूसरे दिन तरयाठ में वाॅलीबाॅल खो-खो, कबड्डी और क्रिकेट के मुकाबले करवाए गए। वॉलीबॉल मैच हाई स्कूल रणथल और एचएस मेहतका के बीच खेला गया। इसमें मेहतका की टीम ने चार अंकों से जीत दर्ज की। कबड्डी के फाइनल मैच में हाई स्कूल मेहतका और हायर सेकेंडरी स्कूल मोगला के बीच खेला गया। इसमें मोगला की टीम ने जीत दर्ज कर ट्राॅफी अपने नाम कर ली। खो-खो में हायर सेकेंडरी स्कूल मोगला की टीम को हाई स्कूल रणथल की टीम ने मात दी। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में तरयाठ की टीम ने मोगला को 10 रनों से हराया। इस माैके पर प्रिंसिपल सुरखी लाल शर्मा और जोनल फिजिकल एजुकेशन अधिकारी सुरिंदर कुमार कपाही मुख्य अतिथि रहे।