राजोरी। जिला निदेशालय युवा सेवाएं एवं खेल ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम करवाया। इसमें खेल प्रतियोगिताओं के साथ प्रेरक सत्रों का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में पुलिस पब्लिक स्कूल की अक्षा जावेद ने 13 वर्ष से कम आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। नईमा इकबाल ने 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पीजी कॉलेज राजोरी की सोबिया कौसर ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में अक्षा जावेद ने 13 वर्ष से कम आयु वर्ग में एक और जीत हासिल की। इफरोसा चौधरी ने 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में विजय प्राप्त की और एचएसएस ढांगरी की दीक्षा कुमारी ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में एचईएम स्कूल राजोरी की अदिबा शमशीर ने 13 वर्ष से कम आयु वर्ग में विजय प्राप्त की। रस्साकशी में पीजी कॉलेज राजोरी के संकाय ने एनएसएस को हराकर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में खिताब जीता। बैडमिंटन में सिमरन रसूल ने 13 वर्ष से कम आयु वर्ग में जीत हासिल की। रिधिमा ने 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संवाद