अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांबा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांबा में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज किया। अधिकारियों ने युवतियों को खेलों में भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और उन्हें अपनी छिपी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। जिले भर से महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह चिब के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। चिब ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें बधाई दी।