फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रस्साकशी और दौड़ में बेटियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पुलिस लाइन में रविवार को खेल और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया। रस्साकशी, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित कई प्रतियोगिताओं में बेटियों ने दमखम दिखाया। डीसी अभिषेक शर्मा, डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज तेजिंदर सिंह और एसएसपी गौरव सिकरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डीसी ने कहा कि ऐसी पहल लड़कियों में आत्मविश्वास बनाने और समाज में समानता व सशक्तीकरण की संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद करती हैं। उन्होंने लड़कियों को गोजरी टोपी बनाने में प्रशिक्षित करने के लिए एक कौशल केंद्र का उद्घाटन किया। बीबीबीपी योजना के तहत वर्ष 2025-26 के दौरान लिगांनुपात में सुधार और शून्य मातृ मृत्यु दर हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 50 आशा कार्यकर्ताओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों, नागरिक प्रशासन और पुलिस विभाग की महिला अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें