फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हत्या के प्रयास मामले में आरोपी परवीन के खिलाफ अदालत में चालान पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-मनानू के सुखदेव को घेरकर तेजधार हथियार से किया था हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के आरोपी मनानू (सांबा) निवासी परवीन कुमार के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया है। आरोपी के खिलाफ साल 2020 में थाना सांबा में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी दी शिकायत के अनुसार कृष्ण लाल निवासी मनानू ने कहा था कि 20 जुलाई 2020 को उनके भाई सुखदेव राज पर घर जाते परवीन कुमार निवासी मनानू ने मारने के नीयत से तेजधार हथियार (टोका) से हमला किया था। सुखदेव राज के सिर और बाजू पर गंभीर जख्म हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल सांबा में भर्ती करवाया गया था। शिकायत पर पुलिस ने धारा 341, 323, 307 आईपीसी, 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी परवीन को गिरफ्तार कर लिया था। अब जांच पूरी कर आरोपी परवीन के खिलाफ अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट सांबा की अदालत में चालान पेश किया है। मामले की जांच एसएचओ सांबा राजेश्वर सिंह, डीवाईएसपी गारू राम और एडिशनल एसपी सांबा सुरिंदर चौधरी की देखरेख में की गई। उनका कहना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश के निर्देश पर लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें