फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पलांवाला क्लब बना पट्याड़ी वाॅलीबाल टूर्नामेंट का विजेता

विज्ञापन
वॉलीबॉल फाइनल में प्रतिस्पर्धा करते टीमें व फाइनल में मौजूद मुख्यातिथि मोहन लाल व फाइनल में पहु
विज्ञापन
- टूर्नामेंट में अखनूर, परगवाल सहित आसपास के क्षेत्रों से 20 टीमों ने दिखया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। पट्याड़ी यूथ क्लब के वॉलीबाल टूर्नामेंट का खिताब पलांवाला क्लब ने अपने नाम कर लिया। बुधवार को फाइनल मुकाबला में पलांवाला और खाैड़ क्लब के बीच हुआ। पहले सेट में पलांवाला के खिलाड़ियों ने 25-21 से बढ़त बनाई। दूसरे सेट में खाैड़ क्लब ने वापसी करते हुए 25-22 से मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक तीसरे सेट में पलांवाला की टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए 15-12 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि विधायक मोहन लाल और गुढ़ा ब्राह्मणा के पूर्व सरपंच शमशेर सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। विशेष अतिथि के रूप में सोनिया वर्मा मौजूद रहीं। टूर्नामेंट में अखनूर, परगवाल, ज्योड़ियां, खाैड़ सहित आसपास के क्षेत्रों से 20 टीमों ने दम दिखाया। विधायक ने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। युवराज सिंह को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। विजेता टीम को 8,000 नकद, ट्रॉफी व मेडल। उपविजेता टीम को 4,000 नकद, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैचों का संचालन साहिल, रितेश, साहिल चिब और अमित सिंह व अंकुश शर्मा ने रेफरी की भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में क्लब के अरुण चिब, दीपक वर्मा, अमित सिंह, साहिल सिंह, नागिंदर सिंह, परवीन शर्मा, तरुण सिंह व अन्य युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें