फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पटवारियों की हड़ताल जारी, काम न होने पर मायूस लाैटे लोग

विज्ञापन
सांबा। मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पटवारी
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर पटवार संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। ऑल जम्मू-कश्मीर पटवार एसोसिएशन ने दूसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल जारी रखी। इससे तहसीलों और पटवार हलकों में अपने काम करवाने पहुंचे लोगों को मायूस लाैटना पड़ा। युवक रमेश, अंकित ने बताया की उन्हें भर्ती संबंधी प्रमाणपत्र बनवाने थे। पटवारी नहीं मिलने से उनके प्रमाणपत्र नहीं बन सके हैं।
पटवार संघ ने लंबित मांगों और पटवारियों पर बढ़ते कार्यभार के मुद्दे को लेकर डीसी आयुषी सूदन को ज्ञापन सौंपा। संघ के अनुसार बीते पांच अप्रैल को श्रीनगर में हुई बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। इसमें पटवारियों को दी जा रही बहुस्तरीय जिम्मेदारियों के युक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। डिजिटल कार्यों की संख्या बढ़ने के बावजूद सरकार ने आवश्यक ढांचा और उपकरण उपलब्ध नहीं कराए हैं। इससे कर्मचारियों को अपने निजी संसाधनों का उपयोग करना पड़ रहा है। डीसी को साैंपे ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में पटवारी मैनुअल से डिजिटल प्रणाली में परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 46 ऑनलाइन सेवाएं भी दे रहे हैं। इससे जमीनी स्तर पर कार्यभार काफी बढ़ गया है। संघ ने कॅरिअर प्रगति और सेवा शर्तों से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये हैं मुख्य मांगें
मुख्य मांगों में वर्ष 2024 से लंबित पदोन्नत पटवारियों की पोस्टिंग, नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत लुक-आफ्टर पदों के लिए डीपीसी आयोजित करना तऔर जम्मू संभाग में 2015 से लंबित गिरदावर कानूनगो की वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देना शामिल है। पटवार संघ ने प्रशासन से इन मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई। माैके पर विक्रम जीत चौधरी, रघुवीर सिंह, अमजद मलिक, संदीप सलाथिया, नजीर मोहम्मद, हरदीप शर्मा, मोहम्मद रियाज आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें