पुंछ। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को छठे पुंछ प्रिमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। विधायक एजाज अहमद जान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने इस पहल को लेकर आयोजकों की सराहना की। आयोजन समिति के चैयरमेन परवेज मलिक और पवन कुमार ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। पहला मैच पुंछ स्पार्टनस और नानक पैंथर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुंछ स्पार्टनस ने 20 ओवर में 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नानक पैंथर्स की टीम ने छह विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कफील मन्हास को मैन ऑप द मैच घोषित किया गया। संवाद