पुंछ। जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के बीच बुधवार शाम पुंछ के पेट्रोल पंपों पर भीड़ जुट गई। बड़ी संख्या में वाहन चालक ईंधन भरवाने के लिए कतारों में लगे नजर आए। रात नाै बजे बंद हो जाने वाले पंप देर रात तक खुले रहे। तहसीलदार अजहर मजीद और एसिस्टेंट कंट्रोलर लीगल मेट्रोलाॅजी पुष्कर राज शर्मा देररात तक पंपों का निरीक्षण कर स्थित का जायजा लेते रहे। अधिकारियों ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए कहा। पुष्कर राज ने कहा कि हमारे पास जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल माैजूद है कहीं भी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। संवाद