फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फुटबाॅल में 11 ब्लाॅकों की टीमें दिखा रहीं दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने बुधवार को लीग ऑफ क्लासिक्स के अंतर्गत नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-17 लड़कों के फुटबाल मुकाबलों का शुभारंभ किया। इसमें जिले के सभी 11 ब्लाॅकों की टीमें दमखम दिखा रही हैं। शुरुआती मुकाबलों में पुंछ ब्लाॅक ने नंगाली साहिब साईं बाबा ब्लाॅक को 2-0 से और सलाना ब्लाॅक को 3-2 से हराया।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता गतिविधि प्रमुख विजय कुमार और जिला खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम ने की। जिला योजना अधिकारी शमाऊन अहमद शाकिर इसके मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पूरी लगन, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। शुरुआती मुकाबलों में पुंछ ब्लाॅक ने नंगाली साहिब साईं बाबा ब्लाॅक को 2-0 से और सलाना ब्लाॅक को 3-2 से हराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें