पुंछ। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने रविवार को नगर स्थित खेल मैदान में अंडर-19 वाॅलीबाल और क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई। इसमें जिले के 11 ब्लाॅक के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। क्रिकेट का फाइनल मुकाबला ब्लाॅक सुरनकोट और नगरपालिका सुरनकोट के बीच खेला गया। इसमें सुरनकोट ने 33 रनों से जीत दर्ज की। वाॅलीबाल में पुंछ ब्लाॅक और मंडी ब्लाॅक के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें पुंछ ब्लॉक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-1 सेट से विजय प्राप्त की। विजेता टीमों को विभाग ने पुरस्कार वितरित किए। संवाद