फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं अपनाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा दिवस पर शाधरा शरीफ में युवा उन्मुखीकरण कार्यक्रम करवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में शाधरा शरीफ में बुधवार को युवा उन्मुखीकरण कार्यक्रम करवाया गया। इसमें युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिकाओं को अपनाने का संदेश दिया गया। उम्मीद यूथ क्लब ने यह कार्यक्रम युवा मामले और खेल मंत्रालय के सहयोग से करवाया।
विज्ञापन

अब्दुल कयूम मीर प्रशासक औकाफ राजोरी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने युवाओं में मूल्य-आधारित शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता विक्रांत शर्मा ने युवा सशक्तीकरण, नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को अपनी क्षमता का उपयोग रचनात्मक गतिविधियों में करने और समाज में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। शर्मा ने सभा को स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं के बारे में भी बताया। इस माैके पर राजिंदर शर्मा, ताहिर अहमद, सेहराब डार और अम्माज काजी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें