पुंछ। पुंछ ताइक्वांडो एसोसिएशन और अकादमी ने नगर में दो दिवसीय संभागीय स्तर ताइक्वांडो प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में पुंछ के साथ कश्मीर संभाग के 200 (महिला व पुरुष ) खिलाड़ियों ने भाग लिया। वीरवार को समापन समारोह की अध्यक्षता कोच राजिंदर सिंह बघलाल और डीएसपी डीआर शशिकांत रैना ने की। जम्मू-कश्मीर पहाड़ी सलाहकार बोर्ड की सचिव सपना कोतवाल जो राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं मुख्य अतिथि रही।कोतवाल ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। संवाद