फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फुटबॉल में जीएमसी राजोरी, जीडीसी कठुआ व एमआईईटी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का मुकाबला खेलते खिलाड़ी। जम्मू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से अंतर कॉलेज प्रतियोगिताओं करवाई जा रही है। बुधवार को वॉलीबाल और बैडमिंटन में प्री-क्वार्टर फाइनल जबकि पुरुष फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। विश्वविद्यालय के वॉलीबाल कोर्ट, फुटबॉल ग्राउंड और जिम्नेजियम हॉल में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
पुरुष फुटबॉल में जीएमसी राजोरी की टीम ने राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) किश्तवाड़ को 1-0 से मात दी। जीसीईटी जम्मू ने डोगरा डिग्री कॉलेज को 2-0 से हराया। जीडीसी कठुआ ने एमबीएस कॉलेज की टीम को 4-0 और जम्मू विवि के पीजी विभाग ने जीडीसी हीरानगर को 3-0 से मात दी। एस्काॅम जम्मू ने जीडीसी पुंछ को 2-0 और एमआईईटी कॉलेज ने जीडीसी बिलावर को 4-0 से हराया।
विज्ञापन



बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
पुरुष बैडमिंटन में जीडीसी सांबा, जीडीसी ऊधमपुर, यूआईईटी कठुआ, जीडीसी कठुआ, बीडीसी उधमपुर, जीएएमसी अखनूर, पीजी डिपार्टमेंट जम्मू विश्वविद्यालय और जीडीसी पुंछ ने अपने-अपने मुकाबले 2-0 से जीते। महिला वर्ग में जीएमसी राजोरी की टीम ने जीडीसी कठुआ, डोगरा लॉ कॉलेज ने जीडीसी हीरानगर, एमआईईटी ने बीएन कॉलेज और केसी लॉ कॉलेज ने जीसीडब्ल्यू कठुआ, भगवती नगर को 2-0 से हराया।
विज्ञापन


-
वाॅलीबाॅल में इन टीमों ने जीते मैच
पुरुष वॉलीबाल में जीडीसी मेंढर, यूआईईटी कठुआ, जीडीसी हीरानगर, जीएमसी राजोरी, जीडीसी बनिहाल, जीडीसी पुंछ, जीडीसी सांबा और जीडीसी कुंजवानी ने जीत दर्ज की। जीडीसी बिश्नाह ने जीडीसी रामकोट और जीडीसी सुंदरबनी ने जीडीसी अखनूर को 2-1 से हराया। एस्काॅम की टीम ने केसी लॉ कॉलेज को 2-0 और पीजी विभाग जम्मू विश्वविद्यालय ने जीडीसी रामगढ़ की टीम को 2-0 से मात दी।

इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का मुकाबला खेलते खिलाड़ी। जम्मू विश्वविद्यालय

इंटर कॉलेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का मुकाबला खेलते खिलाड़ी। जम्मू विश्वविद्यालय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें