फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टेबल टेनिस में रहा सांबा जोन का दबदबा, क्रिकेट में जीता पुरमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित इंटर जोन जिला स्तरीय टूर्नामेंट में शुक्रवार को अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में लड़कियों व लड़कों के क्रिकेट और टेबल टेनिस के मुकाबले खेले गए। क्रिकेट में पुरमंडल को 16 रनों से जीत मिली। वहीं, टेबल टेनिस में सांबा का दबदबा रहा और आरव चौधरी, कार्तिक शर्मा, अभिमन्यु सलाथिया विजयी रहे।
अंडर-17 वर्ग में क्रिकेट के लड़कों के मुकाबले में पुरमंडल विजयी रहा। उसने विजयपुर जोन को 16 रनों से हराया। पुरमंडल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए। जवाब में विजयपुर की टीम 52 रन ही बना सकी। इस मैच में पुरमंडल के लिए जतिन कलोत्रा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 46 रन बनाए और 3 विकेट भी झटके। उधर, टेबल टेनिस के अंडर-14 वर्ग के मुकाबलों में जोन सांबा के आरव चौधरी, कार्तिक शर्मा, दक्ष और अभिमन्यु सलाथिया ने जीत हासिल की। अंडर-17 वर्ग में सांबा के ललित शर्मा, रामगढ़ के गौरव भगत, अनुष शर्मा व वासु बडयाल और घगवाल के अंकुश कुंडल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस में लड़कियों ने भी हाथ आजमाए। अंडर-14 वर्ग में सांबा की हेमनिक सद्गोत्रा व तनुश्री, घगवाल की दामिनी शर्मा, प्रीति और मुस्कान जीतीं। वहीं, अंडर-17 वर्ग में सांबा की प्रकृति देवी, रामगढ़ की मीनाक्षी, घगवाल की प्रिया देवी और विजयपुर की सपना शर्मा विजयी रहीं। बेस्ट परफॉरमेंस प्लेयर्स अंडर-14 व 17 गर्ल्स एंड ब्वॉयज का खिताब घगवाल जोन को मिला। प्रतियोगिता का आयोजन संयुक्त निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल सुरम चंद शर्मा के निर्देश पर जिला अधिकारी चंदर कांता जिला की देखरेख में हुआ। शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में सांबा के सभी अंचलों से 104 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें