फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छोटू क्लब ने 58 रनों से जीती नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
-फतेहपुर सालारिया में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बलिदान जवानों की याद में टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पंचायत फतेहपुर ब्राह्मणा के गांव फतेहपुर सालारिया में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए जवानों की याद में 6 जून से शुरू नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबला छोटू क्रिकेट क्लब ने मोनू क्रिकेट क्लब 58 रनों से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छोटू क्लब की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 127 रन बनाए। जवाब में मोनू क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 9 विकेट खोकर 70 रन ही बना सकी। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल व अन्य अतिथियों की मौजूदगी में विजेता और उपविजेता टीमों को नकद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। चौधरी ने कहा कि बलिदानियों के नाम पर प्रतियोगिता के आयोजन से युवा नशे जैसी आदतों से दूर रहकर खेलों की तरफ आगे आएंगे। केंद्र सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। चौधरी ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सारा देश उन शहीदों का कर्जदार रहेगा, जिन्होंने देश की रक्षा की खातिर प्राणों का त्याग दिया है। उनके माता-पिता भी धन्य हैं, जिन्होंने ऐसे सपूतों को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मुख्यालय इरशाद अहमद राथर और एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर ने युवाओं को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर स्वामी उमेशानंद जी महाराज, भाजपा नेता रमेश बिल्ला, सतपाल पप्पी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रवीण चौधरी टिंकू, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण चौधरी, जनकार चौधरी, नंबरदार शालू, पूर्व सरपंच रशपाल चौधरी सीतारा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें