सर्वक्ष्रेष्ठ खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए आयोजक तथा टीम के अन्य खिलाड़ी।
- फोटो : REASI
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई अरुण वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में रियासी क्लब ने सरस्वती क्लब पर 62 रनों की आसान जीत दर्ज की।
आरसीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें बल्लेबाज आसीम ने 55, श्रवण केसर ने 42 और राहुल ने 22 रन बनाए। टीम को 37 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। एससीसी के गेंदबाज हर्षू, सारथी तथा आर्यन ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएससी की टीम अंतिम ओवर तक 140 रन ही बना सकी। बल्लेबाज हर्षू ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। वहीं, सारांश ने 32 और साहिल ने 25 रन बनाए। बल्लेबाजी के बाद आसीम ने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, और एससीसी के तीन विकेट झटके। उनके अलावा गेंदबाज श्रवण केसर तथा तक्ष ने दो-दो विकेट लिए। आसीम को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।