फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहले चयन, फिर दोबारा ट्रायल! बॉक्सरों ने रिंग में उतरकर जताया विरोध

विज्ञापन
एमए स्टेडियम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते बॉक्सर। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
- 10वीं एलीट पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल
विज्ञापन

- पहले ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों ने फैसले को बताया अनुचित, आज फिर चयन प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पहले चयन और फिर दोबारा ट्रायल कराने के फैसले से नाराज बॉक्सरों ने शनिवार को एमए स्टेडियम की बॉक्सिंग रिंग में उतरकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने 10वीं एलीट पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए दोबारा चयन प्रक्रिया कराने पर सवाल उठाते हुए इसे अनुचित बताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों का कहना था कि पहले हुए ट्रायल में उनका चयन हो चुका है। इसके बाद कश्मीर संभाग के कुछ बॉक्सरों को ट्रायल में शामिल नहीं किए जाने की शिकायत सामने आई। इसके चलते खेल परिषद ने दोबारा ट्रायल कराने का फैसला किया। खिलाड़ियों ने सवाल उठाया कि कुछ खिलाड़ियों की शिकायत के कारण पहले से चयनित बॉक्सरों को दोबारा चयन प्रक्रिया से गुजरने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है। खिलाड़ियों के अनुसार, खेल परिषद ने पहले ट्रायल के दौरान चयन समिति के सदस्यों की अनुपस्थिति का हवाला दिया था। बाद में समिति के सदस्यों की मौजूदगी में ट्रायल कराकर चयन किया गया। इसके बावजूद दोबारा ट्रायल का फैसला लिया गया है। अब रविवार 22 नवंबर को एमए स्टेडियम में फिर से ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें