फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस मार्टीयर्स मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 19 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस मार्टीयर्स मेमोरियल नाॅर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के 12वें संस्करण का आगामी 19 दिसंबर से आगाज हो रहा है। उत्तर भारत में क्रिकेट की बढ़ी प्रतियोगिता के बारे में एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल ने शहीद वेलफेयर कमेटी के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर शहीद वेलफेयर कमेटी के प्रधान रविंदर सिंह पठानिया ने बताया कि प्रतियोगिता के इस 12वें संस्करण में जम्मू कश्मीर की पांच टीमें और देश के अन्य राज्यों से आने वाली 11 टीमें शामिल होंगी। इसमें क्रिकेट के कई नामी चेहरे भी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन आईजीपी जम्मू आनंद जैन करेंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष होने वाले इस आयोजन में पिच को लेकर कुछ समस्या आई थी, जिसे देखते हुए इस बार पड़ोसी राज्य पंजाब के अमृतसर से विशेष रूप से मिट्टी मंगवाकर पिच का निर्माण किया गया है। वहीं, एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल ने बताया कि जम्मू कश्मीर की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जम्मू कश्मीर पुलिस जवानों को समर्पित इस प्रतियोगिता में इस वर्ष भी लीग दौर के साथ प्रतियोगिता का आगाज होगा। एक टीम लीग दौर में तीन मैच खेलेगी। इसके बाद नाॅकआउट दौर शुरू होगा, जहां पर हर टीम मैच हारने पर प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी। इसके साथ इस प्रतियोगिता में नाॅर्थ जोन की टीमों के साथ-साथ स्थानीय स्तर की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इस मौके पर एडिशनल एसपी परमजीत सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर मंजीत सिंह के अलावा शहीद वेलफेयर कमेटी के पैटर्न डॉ जतिंदर सिंह, महासचिव राकेश सिंह सुम्बड़िया, हरिश अंदोत्रा, सौरभ शर्मा और मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।


प्रतियोगिता के पुरस्कार बढ़ाने का होगा प्रयास
एसएसपी ने बताया कि प्रतियोगिता में पिछले कई सालों से मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले को आल्टो के-10 कार के साथ प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बाॅलर का भी खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को मोटरसाइकिल इनाम के तौर दी जाती रही है। वहीं गत वर्ष फाइनल में विजेता टीम काे 3.5 लाख और उपविजेता टीम को 2.5 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए गए थे। इस बार प्रतियोगिता में दिए जाने वाले इनामों में बढ़ोतरी करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रतियोगिता के प्रायोजकों के साथ बात की जा रही है। उम्मीद है कि इस बार इसमें भी बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें