फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार्तिकेय की शतकीय पारी के साथ कर्नाटक ने बनाई 187 रनों की बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुष अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर के मौसूब ने 23 ओवर में 94 रन देकर 3 विकेट झटके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड में चल रही कूच बिहार क्रिकेट ट्रॉफी में शनिवार को दूसरे दिन कार्तिकेय केपी ने शतक जड़ा, सुमित द्रविड़ शतक से चूक गए। कर्नाटक ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पांच विकेट के नुकसान पर 389 रन के साथ पहली पारी में 187 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। कर्नाटक ने बीते दिन के 96/2 के स्कोर के साथ शनिवार को अपनी पारी शुरू की। कार्तिकेय और द्रविड़ की 233 रनों की साझेदारी की बदौलत खराब रोशनी के कारण खेल रुकने के बाद शनिवार को दूसरे दिन स्टंप्स तक 84 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कर्नाटक ने 389 का स्कोर बना लिया।
विज्ञापन

कार्तिकेय ने 175 गेंदों पर 21 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 163 रन बनाए, जबकि द्रविड़ ने 159 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 98 रन का बहुमूल्य योगदान दिया। विकेटकीपर कृष्णा ने भी 98 रनों का योगदान दिया, जबकि ध्रुव प्रभाकर 20 और धीरज गौड़ा 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जम्मू-कश्मीर के लिए मौसूब मोहम्मद भट सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 23 ओवर में 94 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि बिस्माध सिंह और ध्रुव शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें