फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वुशु में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण समेत 16 पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
- जॉर्जिया में बटुमी ओपन अंतरराष्ट्रीय वुशु टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने जॉर्जिया में बटुमी ओपन अंतरराष्ट्रीय वुशु टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य सहित कुल 16 पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 30 जुलाई से चार अगस्त तक हुई। प्रदेश के छह खिलाड़ियों का चयन अप्रैल 2026 में देहरादून में हुए राष्ट्रीय चयन ट्रायल के आधार पर भारतीय टीम में हुआ था।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में आहान शर्मा ने दो स्वर्ण और एक रजत, ध्रुविका गुप्ता ने दो स्वर्ण, हिरण्य महाजन ने एक स्वर्ण, प्रतिभा देवी ने एक स्वर्ण और दो रजत, रुद्रप्रताप सिंह ने एक स्वर्ण तथा स्वरित सिंह चिब ने एक स्वर्ण व दो रजत पदक जीते। टीम स्पर्धाओं में पुरुष डुइलियन और महिला डुइलियन में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि ग्रुप स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। नई दिल्ली पहुंचने पर 43 सदस्यीय भारतीय वुशु दल का वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने स्वागत किया। जम्मू हवाई अड्डे पर वुशु एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर की महासचिव भवनीत ने पदक विजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सराफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सरकार से आधुनिक वुशु प्रशिक्षण हॉल स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें