फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टेनिकोइट में जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी का दबदबा

विज्ञापन
ग्रीनफील्ड ग्राउंड गांधी नगर में जूनियर टेनिसोइट नेशनल चैंपियनशिप के मैच खेलते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
- ग्रीन फील्ड गांधीनगर में 42वीं जूनियर लड़के-लड़कियों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। ग्रीन फील्ड गांधीनगर में चल रही पांच दिवसीय 42वीं जूनियर लड़के-लड़कियों की राष्ट्रीय टेनिकोइट प्रतियोगिता के वीरवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन मुकाबलों में कई राज्यों ने शानदार प्रदर्शन किया। विशेषकर जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और पुडुचेरी की टीमों ने मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की।
यह प्रतियोगिता जेएंडके टेनिकोइट एसोसिएशन की ओर से टेनिकोइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में और जम्मूृ-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से करवाई जा रही है। वीरवार को खेले गए लड़कों के लीग मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से हराया। आंध्र प्रदेश ने असम को 3-0 से मात दी। दिल्ली ने राजस्थान को 3-0 से, असम ने बिहार को 3-0 से, हरियाणा ने उत्तराखंड को 3-0 से, केरल ने हिमाचल प्रदेश को 3-0 से हराया। तेलंगाना ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से, कर्नाटक ने उत्तराखंड को 3-0 से, पुडुचेरी ने राजस्थान को 3-0 से, मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 3-0 से मात दी। महाराष्ट्र की टीम ने पंजाब को 3-0 से, पंजाब ने चंडीगढ़ को 3-0 से और पश्चिम बंगाल ने उत्तर प्रदेश को 3-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लड़कियों के लीग मुकाबलों में
तेलंगाना ने बिहार को दी मात
लड़कियों के लीग मुकाबलों में तेलंगाना ने बिहार को 3-0 से हराया। आंध्र प्रदेश ने पंजाब को 3-0 से और पुडुचेरी ने मध्य प्रदेश को 3-0 से मात दी। लड़कियों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में केरल ने तेलंगाना को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आंध्र प्रदेश ने पंजाब को 3-0 से, पुडुचेरी ने मध्य प्रदेश को 3-1 से, तमिलनाडु ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से, पुडुचेरी ने आंध्र प्रदेश को 3-1 से और कर्नाटक ने महाराष्ट्र की टीम को 3-1 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें