गांधी नगर ने अंडर-19 इंटर जोनल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का जीता खिताब। (विभाग)
जम्मू। अंडर-19 इंटर जोनल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को परेड ग्राउंड में समापन हुआ। युवा सेवाएं व खेल विभाग ने प्रतियोगिता करवाई। इसमें जम्मू जिले के विभिन्न जोन सेे 60 विद्यार्थियों ने दम दिखाया। फाइनल मुकाबला जोन मढ़ और गांधीनगर की टीम के के बीच हुआ। इसमें गांधीनगर के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। मढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 141 रन बनाए। मढ़ के मयंक ने 54 रन की पारी खेली। गांधीनगर की टीम की ओर से यासिर ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गांधीनगर की टीम ने 17.2 ओवर में चार विकेट पर 142 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। गांधीनगर के लिए मनीष ने 44 रन और स्वयं ने 47 रनों की पारी खेजी। संवाद