फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विशाल, सनी और श्वेता ने स्पोर्ट्स कोचिंग कोर्स किया उत्तीर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मिशन ओलंपिक्स शूटिंग अकादमी जम्मू के कोच विशाल शर्मा, सनी खजूरिया और श्वेता मेहरा ने खेल प्राधिकरण भारत, नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला द्वारा आयोजित छह सप्ताह का स्पोर्ट्स कोचिंग प्रमाणपत्र कोर्स उत्तीर्ण कर लिया है। इस प्रतिष्ठित कोर्स का संचालन प्रशिक्षक शकुन भूगरा ने किया।
विज्ञापन

यह गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम कोचिंग के सिद्धांतों और कार्यप्रणालियों, शूटिंग खेलों में तकनीक एवं रणनीतियों के विकास, खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस, प्रदर्शन क्षमता के मूल्यांकन, संवर्धन, खेल सुरक्षा प्रोटोकॉल और चोट से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित था। इस उपलब्धि के साथ जम्मू-कश्मीर में शूटिंग खेलों के विकास की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इससे युवा निशानेबाजों को अब संरचित और पेशेवर मार्गदर्शन योग्य कोचिंग विशेषज्ञता के साथ प्राप्त होगा। इस सफलता पर जेकेआरए के अध्यक्ष एसएस सोढी, चेयरमैन कुलदीप जामवाल, महासचिव शरत चंदर सिंह और कोषाध्यक्ष अरुण मंसोत्रा ने बधाई दी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संघ भविष्य में भी निशानेबाजों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें