फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शाइस्ता और फरहाना एशिया कप में दिखाएंगी दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की दो बेटियों का भारतीय महिला साॅफ्टबाल टीम में चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
जम्मू। श्रीनगर की शाइस्ता वानी और पुलवामा की फरहाना रहमान को एशिया कप (महिला) सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला सॉफ्टबाल टीम में शामिल किया गया है। प्रतियोगिता 14 से 20 जुलाई तक शियान (चीन) में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम शीर्ष दो स्थान पर रहती है तो वह महिला सॉफ्टबॉल वर्ल्ड कप 2026 में स्थान सुनिश्चित करेगी। 12 जुलाई को भारतीय टीम नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना होगी। प्रदेश की दोनों खिलाड़ियों का चयन सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा अप्रैल में आयोजित ट्रायल के बाद किया गया। शाइस्ता और फरहाना ने इंदौर और नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों में शानदार प्रदर्शन किया था। अब दोनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें