बिलावर। बडोला गांव मे शुक्रवार को वार्षिक दंगल का आयोजित किए गए। वार्षिक दंगल में बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा। दंगल में अलग-अलग भार वर्ग की 30 कुश्तियां करवाई गई।
दंगल का शुभारंभ शाम चार बजे दंगल कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। छोटी माली का मुकाबला रियासी के तौसीफ पहलवान और विजयपुर के गोलू पहलवान के बीच हुआ जिसमें गोलू पहलवान ने जीत दर्ज की। बड़ी माली का मुकाबला बसंतगढ़ के इरफान पहलवान और फिंतर बिलावर के आकीव पहलवान के बीच हुआ। लगभग आधे घंटे तक चले मुकाबले में जब कोई भी पहलवान एक दूसरे को मात ना दे सका तो दंगल कमेटी ने दोनों पहलवानों को बड़ी माली का संयुक्त विजेता घोषित कर दिया। दंगल में हिस्सा लेने वाले सभी पहलवानों को कमेटी की ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दंगल कमेटी के सदस्य अक्षय शर्मा, मुल्क राज, बिट्टू राम, प्रेमचंद ,मनोज कुमार, विनोद कुमार, पंकज कडेओलिया आदि मौजूद थे।