फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मायावती का जन्मदिन मनाएगी बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 15 जनवरी को पार्टी सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएगी। यह बात सांबा में रविवार को हुई बैठक में बसपा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने कही। जम्मू में मुख्य समारोह बिश्नाह के गांव सलैड़ में होगा। अन्य जिलों में भी कार्यक्रम करवाए जाएंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए आगामी अभियानों पर चर्चा की गई। जम्मू-कश्मीर में होने वाले पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर उपाध्यक्ष चरणजीत चरगोत्रा, प्रदेश संयोजक गुरबख्श गौरव, महासचिव शशि भूषण थापा और जिला अध्यक्ष सरदारी लाल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें