फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मढ़ के सम्यक ने सतवारी के रवजोत को दी मात

विज्ञापन
अंडर-17 लड़कों की इंटर जोनल जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता में 77 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। गांधीनगर स्थित स्काउट एंड गाइड हॉल में बुधवार को अंडर-17 लड़कों की इंटर जोनल जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें जिला जम्मू के विभिन्न जोन से 77 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले मुकाबले में मढ़ जोन के सम्यक जैन ने सतवारी के रवजोत सिंह को हराया। दूसरे मुकाबले में जम्मू जोन के रवजोत सिंह ने मीरां साहिब के शिवांश को हराया।
विज्ञापन

अनुराग सिंह, सहजदीप सिंह और रित्विक ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता के संरक्षण में करवाई जा रही है। इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बेहतर प्रदर्शन का अवसर देना है। प्रतियोगिता का संचालन विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में हो रहा है। इनमें संयोजक हरसिमरन सिंह के अलावा सुनील अबरोल, अमित काक्सी, नितिन सेठी, प्रिया देवी और अन्य अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें