बुशु खेल में प्रशिक्षित किए शारीरिक शिक्षा अध्यापक
जम्मू। नगरोटा के यूथ हाॅस्टल में वुशु खेल में शारीरिक शिक्षा अध्यापकों के लिए रिफ्रेशर कोर्स रविवार को पूरा हुआ। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने यह प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया। पास दिन के कोर्स में शिक्षकों को नए नियमों के साथ एडवांस्ड तकनीकों और कौशल के बारे में जानकारी दी गई। कोर्स इंचार्ज हरविंदर कौर और हॉस्टल इंचार्ज अल्ताफ अहमद ने प्रतिभागियों के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए। 40 ट्रेनियों को रिसोर्स पर्सन अजय पाल गिल और नितिन शर्मा ने कोर्स के दौरान रेगुलर ट्रेनिंग दी। ब्यूरो