फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीडीसी कुंजवानी ने जीती इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो ट्रैक पर है)
विज्ञापन

-जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय ने करवाए इंटर कॉलेज मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से शैक्षणिक सत्र की इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का आगाज वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप से हुआ। पुरुष वर्ग की यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में अपनी ताकत और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। उन्होंने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। जीडीसी कुंजवानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग की टीम आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अंक जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाऊद इकबाल बाबा की देखरेख में हुआ। समापन समारोह में उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों और शारीरिक शिक्षा निदेशकों के प्रयासों की सराहना की।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें