फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मास्टर्स तैराकी टीम के ट्रायल 29 अगस्त को होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स चैंपियनशिप के लिए जम्मू-कश्मीर टीम का होगा चयन, एमए स्टेडियम में सुबह 10 बजे से ट्रायल
विज्ञापन

- 25 वर्ष से अधिक आयु के तैराक ले सकेंगे हिस्सा, 27 अगस्त तक भेजनी होगी प्रविष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर की टीम की भागीदारी के लिए 29 अगस्त को तैराकी के ट्रायल होंगे। जम्मू-कश्मीर स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से ट्रायल सुबह 10 बजे एमए स्टेडियम स्थित जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के स्विमिंग पूल में आयोजित किए जाएंगे।
भारतीय तैराकी महासंघ की राष्ट्रीय मास्टर्स चैंपियनशिप 11 से 13 सितंबर तक चैंपियन एक्वाटिक्स अकादमी, एचएल सिटी, सेक्टर-37, बहादुरगढ़, हरियाणा में होगी। इसी प्रतियोगिता के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रायल में न्यूनतम 25 वर्ष आयु के तैराक हिस्सा ले सकेंगे। आयु वर्ग 25-29, 30-34, 35-39, 40-44, 45-49, 50-54, 55-59, 60-64, 65-69, 70-74, 75-79 और 80 वर्ष से अधिक निर्धारित किए गए हैं। तैराक अपने संबंधित आयु वर्ग में ही प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के मुताबिक 2024, 2025 और 2026 की राष्ट्रीय एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके तैराक इन ट्रायल में भाग नहीं ले सकेंगे। इच्छुक तैराकों को 27 अगस्त तक प्रविष्टि जेकेएसए अध्यक्ष रमनदीप सिंह सूदन के ई-मेल पर भेजनी होगी। ट्रायल के लिए 1000 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें