फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आकिब नबी को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में मिल सकता है मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुमराह के संभावित विकल्प के रूप में नबी के नाम पर चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी भारतीय टेस्ट टीम में जगह बना सकते हैं। चोटिल जसप्रीत बुमराह के श्रीलंका दौरे से बाहर होने के बीच आकिब नबी को उनके संभावित विकल्प के तौर पर चुना गया है।
बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। बंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की मेडिकल टीम ने उनके श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं उतारने की सलाह दी है। अगर आकिब टीम में शामिल होते हैं तो वह जम्मू-कश्मीर से परवेज रसूल और उमरान मलिक के बाद सीनियर भारतीय टीम में जगह पाने तीसरे खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन

हालांकि, रसूल और उमरान को सीमित ओवरों की टीम में मौका मिला है जबकि आकिब सीधे टेस्ट टीम में शामिल होने सकते है। आकिब नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सत्रों में 100 से अधिक विकेट लेकर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर टीम को रणजी ट्रॉफी विजेता बनाने में उनकी गेंदबाजी का अहम योगदान रहा है। आकिब सिर्फ गेंद से नहीं बल्ले से भी योगदान देते है। निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज है। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें