फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू के रुद्राक्ष एशियाई एरोबिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
जिमनास्ट रुद्राक्ष
विज्ञापन
- पांच से सात अगस्त तक फिलीपींस के मनीला में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उभरते जिम्नास्ट और राज्य पुरस्कार से सम्मानित रुद्राक्ष खन्ना का चयन 10वीं एशियन एरोबिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। रुद्राक्ष छठी बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चैंपियनशिप पांच से सात अगस्त तक फिलीपींस की राजधानी मनीला में होगी।
विज्ञापन

रुद्राक्ष ने पिछले महीने मणिपुर में राष्ट्रीय चयन ट्रायल में निर्धारित क्वालिफाइंग स्कोर हासिल कर टीम में जगह बनाई थी। वह पूर्व भारतीय जिमनास्टिक टीम के कोच एसपी सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में रुद्राक्ष की भागीदारी का पूरा खर्च इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड उठा रही है। संस्था इससे पहले भी उनकी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आर्थिक सहायता दे चुकी है। रुद्राक्ष ने कहा कि एक बार फिर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर खेल परिषद, जम्मू-कश्मीर जिमनास्टिक एसोसिएशन, अपने कोच एसपी सिंह और आईआरईडीए का सहयोग व विश्वास बनाए रखने पर आभार व्यक्त किया। कहा कि वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें