फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जालंधर मैराथन में सीमा ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
जालंधर मैराथन में सीमा खरेयाल ने जीता  पहला स्थान। स्वंय - फोटो : samvad
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के श्रम विभाग में कार्यरत मैराथन धाविका सीमा खरेयाल ने जालंधर में आयोजित वन रेस जालंधर हाफ मैराथन में पहला स्थान हासिल किया है। रविवार को हुई प्रतियोगिता में सीमा ने 10 किलोमीटर दौड़ के 45 से 55 वर्ष आयु वर्ग की महिला श्रेणी में बाजी मारी। सीमा की इस उपलब्धि पर जम्मू के उप श्रम आयुक्त सुखपाल सिंह ने उन्हें बधाई दी। सीमा क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मैराथन प्रतियोगिताओं में भी कई बार पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीमा भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें