फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 34 मुक्केबाजों ने आजमाई किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। 10वीं एलीट पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम के चयन के लिए रविवार को एमए स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग एरिना में ट्रायल करवाए गए। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित ट्रायल में 34 मुक्केबाजों ने दमखम दिखाया। इनमें 27 पुरुष और सात महिला खिलाड़ी शामिल रहीं। ट्रायल में चयनित पुरुष मुक्केबाज 20 से 27 दिसंबर तक पटना में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। वहीं, महिला वर्ग की प्रतियोगिता 14 से 20 दिसंबर तक महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित होगी। पहले महिला चैंपियनशिप का आयोजन गुवाहाटी में प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसका स्थान बदलकर औरंगाबाद कर दिया गया। ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम चुनी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें