अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का मुकाबला खेलती खिलाड़ी। जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : SAMVAD
पहले दिन एएससीओएमएस की महिला टीम जीती
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का मंगलवार को विश्वविद्यालय के टेबल टेनिस हॉल में आगाज हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन महिला वर्ग में एएससीओएमएस ने राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) उधमपुर को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में जीडीसी उधमपुर ने जीडीसी हीरानगर को 3-0 से शिकस्त दी। एक अन्य मुकाबले में जीडीसी कठुआ ने एएससीओएमएस को 3-1 से हराया। वहीं, जीडीसी मढ़ ने जीडीसी रामनगर को 3-0 से मात दी।